Move to Jagran APP

ग्राम प्रधान पद के लिए 145 आपत्ति दर्ज

जासं पिथौरागढ़ ग्राम प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर अनन्तिम सूची में निर्धारित आरक्षण पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 10:41 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 10:41 PM (IST)
ग्राम प्रधान पद के लिए 145 आपत्ति दर्ज
ग्राम प्रधान पद के लिए 145 आपत्ति दर्ज

जासं, पिथौरागढ़: ग्राम प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर अनन्तिम सूची में निर्धारित आरक्षण पर दर्ज आपत्तियों की सुनवाई की गई। जिसमें 145 आपत्तियां प्राप्त हुई।

loksabha election banner

क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत, क्षेत्र प्रमुख ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत के स्थानों व पदों का आरक्षण का अनन्तिम प्रकाशन 27 अगस्त को हुआ था। जिसकी सूची संबंधित कार्यालयों पर चस्पा कर दी गई थी। जिसके लिए आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में लिखित रू प से ली गई। शुक्रवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए आपत्तिदर्ज हुई। जिसके लिए जिला पंचायत राज कार्यालय में भीड़ लगी रही। 145 आपत्ति्त दर्ज की गई।

जिला पंचायत राज अधिकारी एलएस आर्य ने बताया कि सूचियों का अनन्तिम प्रकाशन 31 अगस्त को किया जाएगा। इधर पंचायतों के आरक्षण के बाद गांवों में माहौल बदला हुआ है। कई ग्राम पंचायतों में तैयारी किए लोग आरक्षण के चलते दौड़ से बाहर हो चुके हैं तो दूसरी तरफ नए नाम आने लगे हैं। शनिवार को अनन्तिम सूची प्रकाशन के बाद माहौल में फिर हलचल होने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.