Move to Jagran APP

दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और मुंबई से आए चौदह लोग पॉजिटिव

दिल्ली पंजाब चंडीगढ़ और मुंबई से पिथौरागढ़ आए 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 10:54 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:13 AM (IST)
दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और मुंबई से आए चौदह लोग पॉजिटिव
दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और मुंबई से आए चौदह लोग पॉजिटिव

पिथौरागढ़, जेएनएन : दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और मुंबई से आए 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संस्थागत क्वारंटाइन से निकाल कर आइसोलेट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। पॉजिटिव आए 14 लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।

loksabha election banner

संक्रमित 14 लोग 17, 22 और 23 मई को पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई से पिथौरागढ़ पहुंचे थे। पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाले सीधे बस से पिथौरागढ़ पहुंचे थे। मुंबई से आया व्यक्ति हल्द्वानी तक रेल से और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ तक बस से आया था। सभी को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। सभी के सैंपल 24 मई को जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। मंगलवार को 14 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब पॉजिटिव केस 17 हो चुके हैं। 117 की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। आज मिले 14 पॉजिटिव जिले की चार तहसीलों के लोग हैं।

कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि सभी की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। सम्पर्क में आए लोगों का चिकित्सा विभाग, पुलिस, राजस्व पुलिस पता लगा रही है। सम्पर्क में आए लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा। सभी पॉजिटिवों को जिला मुख्यालय स्थित बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.