Move to Jagran APP

101 साल की प्रसिद्ध फाग गायिका तुलसी नहीं रही

संसू बेरीनाग क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग और प्रसिद्ध फाग गायिका 101 वर्षीय तुलसी आमा का निधन हो गया

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:31 AM (IST)
101 साल की प्रसिद्ध फाग गायिका तुलसी नहीं रही
101 साल की प्रसिद्ध फाग गायिका तुलसी नहीं रही

संसू, बेरीनाग: क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग और प्रसिद्ध फाग गायिका 101 वर्षीय तुलसी आमा का निधन हो गया है। आमा की शवयात्रा में क्षेत्र से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। तुलसी देवी के तीन पुत्र और दो दर्जन से अधिक पोता, पोती, नाती, नातिन हैं। रैंतोली की द्वारी तोक निवासी तुलसी देवी क्षेत्र की प्रमुख फाग गायिका थी। उनके फाग गायन की चर्चा दूर-दूर तक थी। पूरे क्षेत्र में लोग शादी ब्याह से लेकर शुभ कार्यों में मंगलगीत गायन के लिए उन्हें बुलाते थे। उनके निधन पर विधायक मीना गंगोला, गोकुल गंगोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल भंडारी, नपं अध्यक्ष हेम पंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, महेश पंत, नंदन बाफिला सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। लोक संस्कृति की विधा को जिंदा रखने वाली 101 वर्षीय तुलसी देवी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.