Move to Jagran APP

देशहित में एकजुट हों युवा: लोकेंद्र सिंह कालवी

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं, इसलिए उन्हें गलत व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी चाहिए।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 09:11 AM (IST)Updated: Mon, 02 Apr 2018 06:51 PM (IST)
देशहित में एकजुट हों युवा: लोकेंद्र सिंह कालवी
देशहित में एकजुट हों युवा: लोकेंद्र सिंह कालवी

कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल [जेएनएन]: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने देशहित में युवाओं को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं, इसलिए उन्हें गलत व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। 

loksabha election banner

आज देश में हर चीज पर राजनीति होने लगी है, यह सब भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। शनिवार को कालवी ने वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के विरोध के बाद भी देश में कई सिनेमाघरों में पद्मावत फिल्म दिखाई गई।

 देश की संस्कृति के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ एकजुट होना होगा। हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। उन्होंने कहा कि विरोध के वावजूद पदमावत फिल्म दिखाए जाने का उन्हें काफी दुख है। कला के नाम कुछ भी परोसने के चलन का हर हाल में विरोध जारी रखना होगा। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 25 या 26 अप्रैल को हो सकते हैं निकाय चुनाव

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव को कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला पर्यवेक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.