हाईकोर्ट के मंदिरों को अधिग्रहण करने के आदेश का किया स्वागत
कोटद्वार: यूथ कांग्रेस ने हाईकोर्ट के मंदिरों को अधिग्रहण करने के आदेश का स्वागत किया है। प्रदेश सरक
कोटद्वार: यूथ कांग्रेस ने हाईकोर्ट के मंदिरों को अधिग्रहण करने के आदेश का स्वागत किया है। प्रदेश सरकार से जनहित को देखते हुए सिद्धबली मदिर, नीलकंठ महादेव, महाबगढ़, भैरवगढ़ी और ताड़केश्वर सहित पौड़ी जिले के अन्य मंदिरों को जल्द अधिग्रहण की मांग की है।
यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा किक हाईकोर्ट के मंदिरों को अधिग्रहण करने के आदेश से चंदे के नाम पर जमा होने वाले पैसों से प्रदेश के बेहतर विकास के साथ ही जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचकर चंदा चढ़ाते हैं, लेकिन उस पैसे का उपयोग कहां किया जाता है, इसका किसी को पता नहीं है। मंदिर के अधिग्रहण होने से लोगों को चंदे के बारे में जानकारी रहेगी। साथ ही, उस पैसे का सदुपयोग किया जा सकता है। अधिग्रहण होने के बाद मंदिर का भी सौंदर्यीकरण होगा। प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट के आदेश पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पद मनोज कुमार, अर्जुन ¨सह, महेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे। (संस)