Move to Jagran APP

भाजपा राज में शर्मकार बन गया कर्मकार बोर्ड: हरीश रावत

संवाद सूत्र रिखणीखाल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सन्निनिर्माण एवं कर्मकार बोर्ड म

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 06:52 PM (IST)
भाजपा राज में शर्मकार बन गया कर्मकार बोर्ड: हरीश रावत
भाजपा राज में शर्मकार बन गया कर्मकार बोर्ड: हरीश रावत

संवाद सूत्र, रिखणीखाल: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सन्निनिर्माण एवं कर्मकार बोर्ड में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश सरकार को घेरा है। कहा कि जीरो टालरेंस वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में सन्निनिर्माण एवं कर्मकार बोर्ड में इस कदर भ्रष्टाचार हुए कि बोर्ड कर्मकार के बजाय शर्मकार बनकर रह गया।

loksabha election banner

रविवार को लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिखणीखाल में आयोजित जनसभा में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है। विधानसभा क्षेत्र में आज भी उन्हीं योजनाओं पर कार्य हो रहे हैं, जो कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत हुई थी। कहा कि राज्य की जनता भाजपा के झूठ और जुमलों को समझ गई है और कांग्रेस की सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही है। कहा कि भाजपा राज में विभिन्न विभागों में पद रिक्त हैं और बेरोजगार सड़क पर रोजगार के लिए भटक रहा है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कहा कि कांग्रेस ने बेटियों के लिए पुलिस विभाग में भर्ती होने के मार्ग खोले। लेकिन, भाजपा ने पुलिस में बेटियों की भर्ती पर रोक लगा दी। कांग्रेस इस भर्ती को पुन: शुरू करेगी। कहा कि राज्य में पलायन को रोकने के लिए कांग्रेस कूड़ी-बाड़ी पेंशन योजना लागू की जाएगी, जिससे पलायन पर रोक लगेगी और आजीविका का साधन भी उपलब्ध होगा। कहा कि प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी विचार रखे। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव ज्योति रौतेला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला जिलाध्यक्ष गीता नेगी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रंजना रावत, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी, जहरीखाल प्रखंड के ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, रिखणीखाल की पूर्व ब्लाक प्रमुख पिकी नेगी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत, राजेंद्र भंडारी, रघुवीर सिंह बिष्ट सहित कई अन्य मौजूद रहे। संचालन रवींद्र सिंह रावत ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.