Move to Jagran APP

कर्मचारियों की हड़ताल से दफ्तरों में काम ठप

जागरण टीम गढ़वाल उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार क

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 07:14 PM (IST)
कर्मचारियों की हड़ताल से दफ्तरों में काम ठप
कर्मचारियों की हड़ताल से दफ्तरों में काम ठप

जागरण टीम, गढ़वाल: उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालयों में नारेबाजी कर रैली निकालकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए।

loksabha election banner

पौड़ी रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन लंबे समय से सरकार से पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किए जाने की गुहार लगा रही लेकिन उनकी मांग पर निर्णय न लेने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर मुख्य संयोजक सीताराम पोखरियाल, अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, विवेक सेमवाल, जसपाल रावत, दीपक नेगी, संजय नेगी, नरेंद्र बिष्ट, रेवती नंदन डंगवाल, ललित भट्ट, प्रदीप सजवाण, विनोद मेहर आदि शामिल थे। श्रीनगर में हड़ताली कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। राजस्व, लोनिवि, सिचाई, राज्य कर विभाग, शिक्षा विभाग, लघु डालखंड, कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। राजस्व विभाग के श्रीकृष्ण उनियाल के साथ ही मनोज भंडारी, देवानंद बहुगुणा, रक्षा बधानी, हरीश दानू, विवेक पुरोहित, कुलदीप नेगी, अमित कुकरेती, शैलेंद्र चमोली सहित अन्य कई कर्मचारी नेताओं ने विचार व्यक्त किए। देवानंद बहुगुणा ने सभा की अध्यक्षता की। मनोज भंडारी ने सभा का संचालन किया।

गोपेश्वर में जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। परिषदीय परीक्षाओं में तैनात शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारी संगठनों ने साफ किया कि तीन दिनों तक आकस्मिक सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। मांग न माने पर तीन दिनों बाद आकस्मिक सेवाएं भी ठप रखी जाएंगी। जिला मुख्यालय में कलक्ट्रेट परिसर के निकट हनुमान मंदिर रामलीला स्थल पर जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठन से जुड़े कर्मचारी जुटे। सभा को जनरल ओबीसी इंप्लाइज एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहन जोशी, जिला मंत्री एपी पुरोहित, राजकीय चालक संघ के नेता मंजीत बिष्ट, मनोज वैष्णव, बी एस नेगी, एनएस रावत समेत कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। कर्णप्रयाग में भी पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किए जाने को लेकर आज ओबीसी इंप्लाइज एशोसिएशन के आह््वान पर कर्मचारियों के सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से विभिन्न विभागों में कामकाज ठप रहा। ज्ञापन में प्रदीप चंद्र, प्रदीप सिंह, अमित राणा, सुरेन्द्र सिंह, पुष्कर, लक्ष्मण, नरेन्द्र सिंह लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की।

नई टिहरी में विभागीय पदोन्नति लागू करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने सोमवार से हड़ताल शुरु कर दी है। संगठन सचिव राकेश भट्ट ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद सरकार पदोन्नति को लागू नहीं कर रही है। जिसके चलते कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। धरने पर बैठने वालों में राजीव नेगी, भुवनेश्वर बडोनी, भरत चौहान, रमेश पंवार, राजेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।

रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड सामान्य-ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रुद्रप्रयाग जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। कर्मचारियों ने विकास भवन के साथ ही ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। जबकि अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली में भी हड़ताली कर्मी धरने पर रहे। इस मौके पर रुद्रप्रयाग में विक्रम सिंह झिक्वाण, सुरेंद्र मिगवाल, डीसीएस बिष्ट, महावीर पटवाल, जयनारायण नेगी, मानवेंद्र बत्र्वाल, आरएस रावत, महादेव मैठाणी, लक्ष्मी नेगी, ऊखीमठ में अबल सिंह रावत, अरिवंद तिदोरी, अगस्त्यमुनि में मुकेश बहुगुणा, वीरेंद्र मोहन,कुशलानंद भट्ट आदि धरना पर बैठे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.