महिला से जानमाल का खतरा
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : सिताबपुर की महिलाओं ने एक महिला से जानमाल का खतरा जताते हुए एसड
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : सिताबपुर की महिलाओं ने एक महिला से जानमाल का खतरा जताते हुए एसडीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि महिला आसपास के घरों में पत्थर बरसाती है, जिसके चलते बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
शनिवार को सिताबपुर की महिलाओं ने एसडीएम राकेश तिवारी से मुलाकात की। महिलाओं ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके घर के पास में ही एक महिला रहती है। महिला आसपास के लोगों से गाली-गलौज करती है। आरोप लगाया कि महिला आसपास के घरों व लोगों पर पत्थर बरसाती है। जिससे लोगों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बताया कि महिला के डर से उन्होंने अपने बच्चों को भी घरों से बाहर निकालना बंद कर दिया है। उन्होंने महिला के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने ने एसडीएम से उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान अनीता देवी, लक्ष्मी, सुनीता देवी, सरोज देवी, शोभा व रजनी आदि मौजूद रहे।