Move to Jagran APP

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं: बड़थ्वाल

संवाद सूत्र, दुगड्डा: दुगड्डा नगर पालिका के सामुदायिक केंद्र में घरेलू ¨हसा व दहेज विषय पर आयोजित ग

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 07:38 PM (IST)
अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं: बड़थ्वाल
अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं: बड़थ्वाल

संवाद सूत्र, दुगड्डा: दुगड्डा नगर पालिका के सामुदायिक केंद्र में घरेलू ¨हसा व दहेज विषय पर आयोजित गोष्ठी में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं के संरक्षण पर जोर दिया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में विजया बड़थ्वाल ने कहा कि घरेलू ¨हसा व दहेज समाज के लिए कलंक का विषय है। वर्तमान समय में महिलाओं को घरेलू ¨हसा व दहेज के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। महिलाओं के सशक्त होने पर ही समाज भी सशक्त होगा। उन्होंने लोक उत्पीड़न समिति के समस्त विभागों को अपने-अपने विभागों की समिति बनाकर महिलाओं से संबंधी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। वहीं, निर्भया प्रकोष्ठ की वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि रावत ने निर्भया प्रकोष्ठ व घरेलू ¨हसा अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इससे पहले गोष्ठी की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख संगीता बिष्ट, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार, अनिल ¨सह नेगी, सीमा रावत, शिवाली, लक्ष्मी देवी, योगिता, लता, वंदना, नीलम देवी, अनीता, गीता, सुषमा रावत, उर्मिला कठैत, रुकसाना, रुबीना व रोशनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.