विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्मी बढ़ने से उत्तराखंड के जंगलों में आग का तांडव, दो लोगों की झुलसकर मौत से हाहाकार

By Vinay BahugunaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Thu, 21 May 2026 10:09 AM (IST)

उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के कारण जंगल की आग का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगल आग से खाक हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जंगलों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई हैं। राज्य के कई इलाकों में जंगल धधक रहे हैं। जिस कारण वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। 

आग बुझाने के दौरान जलकर एक युवक और एक महिला की मौत हो गई है। श्रीनगर के कीर्तिनगर ब्लाक डांगचौरा क्षेत्र में जंगल में लगी आग को बुझाते समय एक महिला की झुलसकर मौत हो गई है। वहीं चमोली में भी जंगल की आग बुझाने के दौरान एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

पिछले कुछ दिनों से वनाग्नि जी घटनाओं में चौतरफा इजाफा हुआ है, जिससे आमजन पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चमोली के जंगल में आग बुझाते समय जिंदा जला युवक, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बागेश्वर में पेट्रोल पंप तक पहुंची जंगल की आग, समय रहते टला बड़ा हादसा