Move to Jagran APP

पुश्ता निर्माण पर दो विभाग आमने-सामने

संवाद सहयोगी पौड़ी तहसील संपर्क मार्ग पर पुश्ता निर्माण के लिए पालिका व आरइएस आमने-सामने ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:03 PM (IST)
पुश्ता निर्माण पर दो विभाग आमने-सामने
पुश्ता निर्माण पर दो विभाग आमने-सामने

संवाद सहयोगी, पौड़ी: तहसील संपर्क मार्ग पर पुश्ता निर्माण के लिए पालिका व आरइएस आमने-सामने हो गए हैं। उक्त पुश्ते को पालिका ने एक माह पूर्व ही तैयार किया था, जो कुछ दिन पूर्व हुई बारिश में भरभरा कर ढह गया था। अब पालिका पुश्ता ढहने के लिए आरइएस को जिम्मेदार बता रही है। पालिका का कहना है कि आरइएस ही इसे बना कर देगा। वहीं आरइएस ने बताया कि पुश्ता निर्माण के लिए आंगणन बना कर पालिका को भेज दिया गया है। धनराशि मिलने पर ही पुश्ता निर्माण किया जाएगा।

loksabha election banner

बरसात के दौरान तहसील संपर्क मार्ग का पुश्ता गैस गोदाम के समीप क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे पालिका ने करीब एक माह पूर्व ही बना कर तैयार किया था, लेकिन पिछले एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश में यह पुश्ता फिर ढह गया है। जिससे इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। वहीं छोटे वाहन चालकों को भी खासी परेशानी हो रही है। निर्माण के एक माह बाद ही पुश्ते के ढह जाने पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं पालिका पुश्ता ढहने का जिम्मेदार आरइएस (ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) को बता रही है। पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम का कहना है कि जिस स्थान पर पुश्ता ढहा है, उसी स्थान के नीचे आरइएस भवन निर्माण कार्य कर रही है। भवन निर्माण कार्य के दौरान ही यह पुश्ता ढहा है। अब इसे आरइएस ही बना कर देगा। इस संबंध में आरइएस के अधिकारियों को बता दिया गया है। जबकि आरईएस विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस पुश्ते के ढहने से उनका कोई संबंध नहीं है। हालांकि पुश्ता निर्माण के लिए आंगणन तैयार कर पालिका को भेज दिया गया है। धनराशि मिलने पर पुश्ता निर्माण कर दिया जाएगा। पुश्ता हमारे भवन निर्माण कार्य की वजह से नहीं ढहा है। फिर भी पुश्ता निर्माण के लिए आंगणन कर पालिका को भेज दिया गया है। धनराशि मिलने पर ही पुश्ता निर्माण संभव है।

तेजपाल सिंह, अधिशासी अभियंता आरइएस, पौड़ी। पालिका ने पुश्ता तैयार कर दिया था, लेकिन आरइएस भवन निर्माण कार्य के चलते फिर ढह गया है। संबंधित विभाग को पुश्ता निर्माण के लिए कह दिया है। अब वही बना कर देंगे।

यशपाल बेनाम,अध्यक्ष नगर पालिका पौड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.