आय बढ़ाने को कार्य करें वन पंचायतें
जागरण संवाददाता, पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी में मंगलवार को सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के तत्वावधा
जागरण संवाददाता, पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी में मंगलवार को सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के तत्वावधान में वन पंचायतों की एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिन भर चली कार्यशाला में जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए वन पंचायत सरपंचों को जंगलों से आग की सुरक्षा, वन प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, वहीं स्वयं के स्तर से भी वन पंचायतों को आय बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया गया।
वन परिसर में आयोजित कार्यशाला में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के वन पंचायत सरपंचों ने भाग लिया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मण ¨सह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वन पंचायतों की भूमिका हमेशा ही अग्रणी पंक्ति की रही है। कई क्षेत्रों में वन पंचायतें बेहतर कार्य भी कर रही हैं, लेकिन इसे और भी बेहतर तरीके से वन पंचायतों के कार्य सामने आए। इसके लिए सभी को समन्वय बनाकर कार्य करना जरूरी है। डीएफओ ने कहा कि पौधरोपण के अलावा उनका संरक्षण एक अहम कार्य है, जिसके प्रति सभी को जिम्मेदारी से ज्यादा जवाबदेही से निभाया जाना भी जरुरी है। कार्यशाला के दौरान सरपंचों ने भी अपनी-अपनी बातें विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखी। कहा कि जो वन पंचायतें बेहतर कार्य करती हैं, उन्हें प्रभाग की ओर से भी सम्मानित किया जाता रहा है। कई वन पंचायत सरपंचों के खाते भी कार्यशाला में खोले गए। स्वयं के संसाधनों को विकसित करने, वनाग्नि रोकने, वनों के प्रबंधन को लेकर भी कार्यशाला में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच लक्ष्मी प्रसाद, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी, इंदू देवी, मदन ¨सह, सुनीता देवी, गो¨वद बल्लभ, तेजपाल ¨सह, लक्ष्मी देवी, ऊषादेवी, पदम ¨सह, धर्मेंद्र कुमार, गुड्डी देवी, परमेश्वरी देवी, रेखा देवी आदि शामिल थे।