विवि कर्मचारी नेता को आज देना है जवाब
श्रीनगर गढ़वाल: अनुशासनहीनता के मामले में केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता को सा
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 06:20 PM (IST)
श्रीनगर गढ़वाल: अनुशासनहीनता के मामले में केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता को सोमवार को प्रशासन को जवाब देना है। कुलसचिव ने इस नोटिस में कहा था कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर केंद्रीय कर्मचारी सेवा नियमावली में निहित प्रावधानों के अंतर्गत उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले दिए गए जवाब को विवि प्रशासन ने संतोषजनक नहीं माना था।
गढ़वाल विवि के कर्मचारी नेता पर आरोप है कि उसने बीते 21 दिसंबर को रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे कुलपति और कुलसचिव से दूरभाष पर अभद्र और अनर्गल बात की थी। जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस देकर तलब किया गया। नोटिस का जवाब 21 जनवरी तक दिया जाना है। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें