कोटद्वार में मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
पौखाल-बंचुरी मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन के खाई में गिरने से वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मैक्स चालक को भी गंभीर चोट आईं हैं।
कोटद्वार, [जेएनएन]: पौखाल-बंचुरी मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन के खाई में गिरने से वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मैक्स चालक को भी गंभीर चोट आईं हैं।
ग्राम बगोली निवासी मैक्स चालक राजेंद्र डबराल शनिवार रात करीब 10 बजे मैक्स वाहन लेकर पौखाल से बंचुरी की ओर जा रहा था। वाहन में ग्राम मवासा (महाभगढ़) निवासी प्रेम सिंह (40) व धनवीर सिंह (41) भी सवार थे। भाजपा जिला महामंत्री विजय लखेड़ा ने बताया कि बंचुरी से करीब एक किलोमीटर पहले वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
ग्रामीणों ने वाहन में सवार तीनों लोगों को बहार निकाला, लेकिन तब तक प्रेम सिंह व धनवीर सिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि चालक राजेंद्र को गंभीर हालात में 108 आकस्मिक सेवा से कोटद्वार अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।