विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्र के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोपित शिक्षक निलंबित, एडी कार्यालय रहेगा संबद्ध

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 14 Feb 2021 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 07:26 PM (IST)

छात्र के साथ कुकर्म करने के आरोपित शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक निलंबन के दौरान ...और पढ़ें

छात्र के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोपित शिक्षक निलंबित।
छात्र के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोपित शिक्षक निलंबित।

संवाद सहयोगी, पौड़ी। छात्र के साथ कुकर्म करने के आरोपित शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक निलंबन के दौरान अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में सबंद्ध रहेगा। आरोपित शिक्षक के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की है।

हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर थाना क्षेत्र में छात्र के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोपित शिक्षक डा. मुस्तफीर्जुरहमान को निलंबित कर दिया गया है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महाबीर बिष्ट ने बताया कि उक्त शिक्षक पर एक छात्र के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप था। इस संबंध में आरोपित शिक्षक के खिलाफ ज्वालपुर कोतवाली में पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया था। बिष्ट ने बताया कि बीते 12 फरवरी की मध्यरात्रि को पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

मुख्य शिक्षाधिकारी हरिद्वार और खंड शिक्षाधिकारी बहादराबाद ने शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किए जाने के लिए अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय को आख्या प्रेषित की थी। आख्या के साथ एफआइआर की प्रति भी संलग्न की गई थी। एडी बिष्ट ने बताया कि सीईओ व बीईओ की आख्या पर आरोपित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान आरोपित शिक्षकको अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में संबद्ध किया जाएगा।

क्या था मामला

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शिक्षक डा. मुस्तफीर्जुरहमान ने ट्यूशन देने के बहाने एक छात्र का अप्राकृतिक यौन शोषण किया था। घटना 21 जनवरी की है। छात्र गणित के सवाल हल करने के लिए शिक्षक के घर गया था। शिक्षक डा. मुस्तफीर्जुरहमान ने छात्र को घर पर ही रुकने को कहा। रात को आरोपित शिक्षक ने छात्र कुकर्म किया। आरोपित शिक्षक राजकीय इंटर कालेज में तैनात है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में बेटी की हत्या करने वाली सौतेली मां को उम्रकैद

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें