साक्षरता को लेकर निकाली जनजागरुकता रैली
श्रीनगर गढ़वाल: विश्व साक्षरता दिवस पर राबाइंका श्रीनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्रा
श्रीनगर गढ़वाल: विश्व साक्षरता दिवस पर राबाइंका श्रीनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्राओं ने शहर में जनजागरुकता रैली निकाली। स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह की कु. हेमा का स्लोगन सर्वश्रेष्ठ रहा। राइंका मरखोड़ा में भी साक्षरता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को साक्षरता को लेकर बने कानून की जानकारी दी।
विश्व साक्षरता दिवस पर राबाइंका श्रीनगर की एनएसएस छात्रों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता उनियाल और पूनम के नेतृत्व में शहर में जनजागरुकता रैली निकालते हुए लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमनलता पंवार ने एक पढ़ाए-एक का अनुसरण करने का आह्वान भी छात्राओं से किया। उन्होंने कहा कि अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने से ही हम स्वस्थ साक्षर समाज का निर्माण कर सकते हैं। राइंका मरखोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा विश्व साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को शिक्षा को लेकर बने कानून की जानकारियां दी गयीं। विद्यालय के शिक्षक प्रवेश चमोली और जगपाल ¨सह चौहान, महेश गिरी, पीएलबी भगवती प्रसाद पोखरियाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।