Move to Jagran APP

इंजीनिय¨रग कॉलेज घुड़दौड़ी का भ्रमण

श्रीनगर गढ़वाल: समग्र शिक्षा अभियान के तहत आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू के कक्षा नौ और

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 06:24 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 06:24 PM (IST)
इंजीनिय¨रग कॉलेज घुड़दौड़ी का भ्रमण
इंजीनिय¨रग कॉलेज घुड़दौड़ी का भ्रमण

श्रीनगर गढ़वाल: समग्र शिक्षा अभियान के तहत आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू के कक्षा नौ और कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के एक दल ने गो¨वद बल्लभ पंत इंजीनिय¨रग कॉलेज घुड़दौड़ी का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। कम्युनिकेशन, बायोटेक, सिविल, मैकेनिकल इंजीनिय¨रग सहित अन्य विभागों का अवलोकन करने के साथ ही उनसे सम्बन्धित जानकारियां भी अपने इस भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने प्राप्त कीं। छात्र-छात्राओं ने भ्रमण के दौरान इंजीनिय¨रग कॉलेज के विभिन्न विभागों से सम्बन्धित जानकारियों को लाभकारी भी बताया। इंजीनिय¨रग कॉलेज घुड़दौड़ी के प्रयोगशाला सहायकों ने छात्रों को विभिन्न विभागों का अवलोकन कराने के साथ ही उनके बारे में बताया गया। विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार काला के नेतृत्व में राइंका खिर्सू के 63 छात्र-छात्राओं के इस दल ने घुड़दौड़ी इंजीनिय¨रग कॉलेज का भ्रमण किया। (जासं)

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.