छात्रों ने जाना लैंसडौन का इतिहास
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पाली लंगूर के छात्रों ने पर्यटन
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पाली लंगूर के छात्रों ने पर्यटन नगरी लैंसडौन का भ्रमण कर वहां के इतिहास की जानकारी जुटाई। इस दौरान छात्रों ने कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का दीदार किया।
भ्रमण के दौरान शिक्षक डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी ने छात्रों को बताया कि साल 1887 में एक ब्रिटिश ने इस पहाड़ी की खोजकर इसे हिल स्टेशन बनाया। वायसराय लॉर्ड लैंसडौन ने इस जगह का नाम लैंसडौन रखा। लैंसडौन गढ़वाल रेजीमेंट का गढ़ माना जाता है। बताया कि गढ़वाल रेजीमेंट का मुख्यालय भी लैंसडौन में ही है। इस दौरान छात्रों ने दरबान ¨सह संग्रहालय में गढ़वाल राइफल से जुड़ी विभिन्न चीजों को देखा। म्यूजियम में गढ़वाल राइफल्स के वीर सैनिकों के चित्रों से सजी गैलरी और प्रथम, द्वितीय विश्वयुद्ध में गढ़वाल राइफल्स के योगदान के अभिलेखों ने छात्रों को खासा प्रभावित किया। यहां प्रदर्शित संस्कृति के प्रतीक ढोली आदि के बारे में छात्र-छात्राओं ने जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर शिक्षक नागेंद्र ¨सह चौहान, दिनेश ¨सह रावत, अनुसूया रावत आदि मौजूद रहे।