एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में फिर ठनी
हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में एकबार फिर से ठन गर्इ है। छात्र परिणाम घोषित नहींं होने से बेहद नाराज हैं।
पौड़ी, [जेएनएन]: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर बंद कर अपना विरोध जताया।
दरअसल, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच अक्सर विवाद की खबरें सामने आ ही जाती है। इस बार छात्रों ने विश्विद्यालय प्रशासन पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव की तारीखों का एलान तक हो गया है। लेकिन विश्वविद्यालय अभीतक परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं कर पाया है।
इसके साथ ही छात्रों ने शिक्षकों के देर से आने पर भी सवाल खड़े किए और परिसर में बायोमैट्रिक हाजिरी की मांग उठार्इ।
यह भी पढ़ें: फर्जीवाड़े के मामले में डीएवी के पूर्व प्राचार्य समेत चार के खिलाफ मुकदमा
यह भी पढ़ें: डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को कमेटी गठित
यह भी पढ़ें: डीएवी पीजी कॉलेज में नौ करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला