विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में सड़क निर्माण के दौरान हुआ हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से ठेकेदार की मौत

Published: Fri, 03 Jul 2026 09:03 PM (IST)

पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक ठेकेदार की दर्दनाक मौत ...और पढ़ें

बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर में एंबुलेंस के जरिये शव को ले जाते हुए।

बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर में एंबुलेंस के जरिये शव को ले जाते हुए।

HighLights

  1. खिर्सू क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान हुआ हादसा

  2. पहाड़ी से पत्थर गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

  3. मृतक ठेकेदार देवेंद्र सिंह बिष्ट की पहचान हुई

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। खिर्सू क्षेत्र में मोटर मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में बेस अस्पताल, श्रीकोट श्रीनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 43 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम बुदेशु, खिर्सू, थाना श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह ठेकेदारी का कार्य करते थे और खण्डाह के पास भेलगढ़–देवसाल मोटर मार्ग निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे।

शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

साथी ठेकेदार अर्जुन सिंह रावत ने उन्हें निजी वाहन से बेस अस्पताल, श्रीकोट श्रीनगर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पौड़ी: हाईवे पर पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर, दिल्ली जा रहे एक ही परिवार के 5 लोग बाल-बाल बचे

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हाईवे पर मौत को छूकर गुजरी कार: पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे 4 श्रद्धालु