Move to Jagran APP

जयानंद भारतीय मार्ग पर लगाया साइन बोर्ड

शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से जयानंद भारतीय मार्ग पर साइन बोर्ड लगा दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 04:25 PM (IST)
जयानंद भारतीय मार्ग पर लगाया साइन बोर्ड
जयानंद भारतीय मार्ग पर लगाया साइन बोर्ड

कोटद्वार : शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से जयानंद भारतीय मार्ग पर साइन बोर्ड लगा दिया गया है।

loksabha election banner

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारतीय की स्मृति में जयानंद भारतीय मार्ग है, लेकिन दशकों पूर्व इस मार्ग से उनके नाम का साइन बोर्ड गायब हो गया था। इस वजह से आम जनमानस को इस मार्ग के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। शनिवार शाम को जयानंद भारतीय की जयंती पर इस मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने का काम किया गया। इसके लिए नगर निगम से प्रशासनिक अनुमति भी ली गई। इस मौके पर सुरेंद्र लाल आर्य, शिवकुमार, विकास आर्य, सबल सिंह, मीना बछवाण, विनीता भारती, सतेंद्र खेतवाल, विनोद कुमार, बुद्धि राम व राजकुमार आदि मौजूद रहे। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.