सृष्टि के रचनाकार है भगवान शिव: देवेशनाथ
कोटद्वार शिवत्व दर्शन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से सत्तीचौड़ शिव मंदिर में शिवमहापुराण कथ्
कोटद्वार: शिवत्व दर्शन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से सत्तीचौड़ शिव मंदिर में शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया है। इसमें कथा वाचक महंत राजेश देवेशनाथ ने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के रचनाकार है। समस्त भूमंडल के प्राणियों में शिवत्व है। सभी को भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए।
कथा वाचक राजेश देवेशनाथ ने कहा कि वर्तमान में धर्मपरायण लोगों का अनादर हो रहा है। साधु-संतों व ब्राह्मणों का भी अपमान हो रहा है। यह बेहद निदनीय है, इसलिए सभी को शिवमय होना आवश्यक है। कहा कि भगवान शिव ने रावण को वरदान दिया था, लेकिन रावण ने अपने वरदान का दुरुपयोग किया। इसी कारण से उसके संपूर्ण वंश का नाश हो गया, इसलिए शिव के वरदान व आशीर्वाद को हमेशा संभाल कर रखना चाहिए। उन्होंने सभी को भगवान शिव की आराधना करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बृजमोहन जदली, सतीश जदली, किरन बाला, हरीश चंद्र भारद्वाज, मीना डोबरियाल, ऊषा जदली, भारती जदली, लता जदली, भानुमति शर्मा, रेखा, वसंती, सुधा व आशीष आदि मौजूद रहे। (संस)