भाषण प्रतियोगिता में श्रेया ने मारी बाजी
कोटद्वार बलूनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया गया। इस दौरान भाषण प्रतिय
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 05:48 PM (IST)
कोटद्वार: बलूनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में श्रेया उनियाल ने प्रथम स्थान पर अपना परचम लहराया।
प्रतियोगिता में आरुष रावत, नंदिनी बलूनी व परी आर्य आदि बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। निर्णायक मंडल ने श्रेया उनियाल को विजेता घोषित किया, जबकि आवृति थलेड़ी व प्रिया नेगी ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने कहा कि सभी बच्चों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें