Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वाल विवि में सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 26 Jul 2019 05:24 PM (IST)

    एचएनबी गढ़वाल विवि में आउटसोर्स पर कार्य कर रहे एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    Hero Image
    गढ़वाल विवि में सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली

    श्रीनगर गढ़वाल, जेएनएन। एचएनबी गढ़वाल विवि में आउटसोर्स पर कार्य कर रहे एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है।

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शक्तिविहार गेट के पास लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी। लोगों ने घर से बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति कॉलोनी की सड़क पर गिर पड़ा था। पास में ही बंदूक भी पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गार्ड को अस्‍पताल भिजवाया, जहां डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरीश चंद्र (38 वर्ष) निवासी मुक्कूमठ रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक के भाई नवीन मैठाणी ने पुलिस को बताया कि हरीश की शादी 2007 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जो अपने दादा दादी के पास रहते हैं। हरीश लगभग एक महीने पहले ही आउटसोर्स एजेंसी के जरिये सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त हुआ था। 

    भाई मुझे माफ करना, मम्मी और पापा का ख्याल रखना; यह लिख छात्रा ने दी जान

    यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, बैक आने से था तनाव में Dehradun News

     

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप