Move to Jagran APP

पॉलीथिन हटाओ हिमालय बचाओ

श्रीनगर गढ़वाल: प्रदेश के व्यापारियों की ओर से 'पॉलीथिन हटाओ हिमालय बचाओ' अभियान शुरू

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:04 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 10:21 PM (IST)
पॉलीथिन हटाओ हिमालय बचाओ
पॉलीथिन हटाओ हिमालय बचाओ

श्रीनगर गढ़वाल: प्रदेश के व्यापारियों की ओर से 'पॉलीथिन हटाओ हिमालय बचाओ' अभियान शुरू किया जा रहा है। इसे लेकर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश में हिमालय संरक्षण अभियान रैली निकाल रहा है। व्यापारियों की यह रैली चार अक्टूबर को देहरादून से शुरू होकर छह अक्टूबर को श्रीनगर पहुंचेगी। रैली के श्रीनगर कार्यक्रम को लेकर जिला व्यापार सभा और श्रीनगर व्यापार सभा ने अदिति केंद्र में संयुक्त बैठक कर निर्णय लिया कि हिमालयी संरक्षण अभियान रैली का श्रीनगर में जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पलायन की समस्या भी अभियान में शामिल है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री नवीन चंद्र वर्मा ने रैली आयोजन के साथ ही अन्य कार्यक्रमों पर व्यापारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष जयदेव सडाना, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद भट्ट, श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, महामंत्री जगदीप रावत, कोषाध्यक्ष अवनीश सडाना, व्यापार सभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोपाल डुडेजा, सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश पैन्यूली आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री सुजीत अग्रवाल ने किया। (जासं)

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.