Move to Jagran APP

अपशिष्ट प्रबंधन में रोहित को प्रथम स्थान

संवाद सहयोगी, पौड़ी: विकासखंड मुख्यालय में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिस

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 07:23 PM (IST)
अपशिष्ट प्रबंधन में  रोहित को प्रथम स्थान
अपशिष्ट प्रबंधन में रोहित को प्रथम स्थान

संवाद सहयोगी, पौड़ी: विकासखंड मुख्यालय में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान ड्रामा, विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेला टीम एवं व्यक्तिगत स्पर्धा का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

loksabha election banner

गुरुवार को जीजीआइसी में मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन ¨सह रावत ने ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने विज्ञान के मॉडल विषय के अनुरूप तैयार किए हैं। महोत्सव के विज्ञान ड्रामा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चरधार विजयी रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर वर्ग के संसाधन प्रबंधन विषय में मिस्बा प्रथम व अंजलि द्वितीय स्थान पर रही। अपशिष्ट प्रबंधन में रोहित ने प्रथम, वरूण ने द्वितीय स्थान हासिल किया। परिवहन एवं संचार में रमन सुयाल प्रथम, अनुज नेगी व आकाश संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान पर रहे। गणितीय प्रतिरूपण में प्रखर गुसांई प्रथम, सिमरन द्वितीय, कृषि एवं जैविक खेती में कविता ने पहला व सोनाली ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में कस्तूरी ने प्रथम व निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में भाष्कर ने प्रथम स्थान हासिल किया। संसाधन प्रबंधन में तमन्ना प्रथम व योगेश द्वितीय स्थान पर रहे। अपशिष्ट प्रबंधन में विवेक ने पहला, व दिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। परिवहन एवं संचार में पंकज प्रथम, जबकि गणितीय प्रतिरूपण में मयंक नेगी प्रथम व अंकिता द्वितीय स्थान पर रही। विज्ञान मेला के टीम प्रोजेक्ट में सचिन-निखिल प्रथम व मनीष-अमन द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में सक्षम तिवारी ने पहला व प्रियांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.