Move to Jagran APP

पूल्ड हाउस कालोनी मार्ग की जर्जर स्थिति पर आक्रोशित हुए लोग

संवाद सहयोगी पौड़ी जिला मुख्यालय के पूल्ड हाउस मोहल्ले के संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति पर स्थ

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 05:37 PM (IST)
पूल्ड हाउस कालोनी मार्ग की जर्जर स्थिति पर आक्रोशित हुए लोग
पूल्ड हाउस कालोनी मार्ग की जर्जर स्थिति पर आक्रोशित हुए लोग

संवाद सहयोगी, पौड़ी : जिला मुख्यालय के पूल्ड हाउस मोहल्ले के संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति पर स्थानीय निवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि करीब एक वर्ष से मार्ग की स्थिति जर्जर बनी हुई है। पालिका से कई बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत नहीं की जा रही है।

loksabha election banner

पूल्ड हाउस क्षेत्र में जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा कई विभागों के कर्मचारियों के सरकारी निवास भी हैं। लेकिन, पिछले करीब एक वर्ष से यहां का संपर्क मार्ग जर्जर स्थिति में है। जिससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी प्रदीप सजवाण व मोहित भंडारी व अन्य का कहना है कि संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिससे यहां हर समय दुपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। कई बार तो दुपहिया वाहन चालक चोटिल भी हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने मार्ग के मरम्मतीकरण के लिए पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो रही। स्थानीय निवासी सुखदेव सिंह, दीपेंद्र कुमार व सुरेश का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में एक बार फिर पालिका प्रशासन से कहा जाएगा। वहीं पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि मार्ग की मरम्मतीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द मरम्मत करा दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.