अगस्त क्रांति दिवस पर गांधी को किया याद
पौड़ी भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को याद किय
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:13 PM (IST)
पौड़ी: भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को याद किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को ही महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। यह तिथि हम सभी को स्वतंत्रता संघर्ष का स्मरण कराती है। बिष्ट ने कहा कि शहीदों के बलिदानों से हमें आजादी मिली है। कार्यक्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, कमला रावत, आस्कर रावत, सचिन रावत, शुभम रावत, विमल बिष्ट आदि मौजूद थे। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें