श्रीराम के अयोध्या लौटने पर मनाई दीपावली
कोटद्वार श्री बाल रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का श्रीराम के राजतिलक के साथ
कोटद्वार: श्री बाल रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का श्रीराम के राजतिलक के साथ शुक्रवार को समापन हो गया। वहीं, श्रीराम-भरत मिलाप की लीला का मंचन भी किया गया। मंचन के दौरान 14 वर्षों का वनवास पूर्ण करने के बाद श्रीराम, सीता व लक्ष्मण अयोध्या लौटते हैं। श्रीराम के आगमन की खुशी में अयोध्या नगरी में दीपावली मनाई जाती है। इस दौरान मौजूद लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान सुनीता देवी व शशिकांत ने श्रीराम का राजतिलक किया। इस दौरान कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं, बूगी-बूगी प्रतियोगिता में बुद्धि मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नंदनी माहेश्वरी द्वितीय व अंवेशा मोंगिया तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर ज्ञान सिंह नेगी, पंकज अग्रवाल, नितिन गुप्ता, संजय शर्मा, विनय भाटिया, विजय अग्रवाल, राजकुमार प्रजापति, आलोक गुप्ता व अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (संस)