विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को बुलाया दिल्ली, मुलाकात की जिम्मेदारी गणेश गोदियाल को सौंपी

Published: Thu, 04 Jun 2026 08:21 PM (IST)

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को वीडियो कॉल के जरिए दिल्ली आने का न्योता दिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस ...और पढ़ें

HighLights

  1. राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता को दिल्ली बुलाया

  2. गणेश गोदियाल को मुलाकात सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी

  3. अंकिता के माता-पिता ने दिल्ली जाने की सहमति दी

जागरण संवाददाता, पौड़ी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से वीडियो काल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें दिल्ली आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भंडारी दंपती की दिल्ली में मुलाकात सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी।

गुरुवार को कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और अंकिता भंडारी के माता-पिता की मुलाकात प्रस्तावित थी।

हालांकि प्रतिकूल मौसम के कारण राहुल गांधी पौड़ी नहीं पहुंच सके और उनका कार्यक्रम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुआ। इसके बाद उन्होंने अलग से वीडियो काल कर अंकिता के माता-पिता से बातचीत की।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जब भी उन्हें सुविधाजनक लगे, वे दिल्ली आकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं और वे उनकी यात्रा व मुलाकात की व्यवस्था करेंगे।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यदि भंडारी दंपती अपने साथ परिवार के किसी अन्य सदस्य को भी लाना चाहें तो उनका भी स्वागत है।

इस पर गणेश गोदियाल ने अंकिता के माता-पिता को आश्वस्त किया कि वे समय तय कर लें, वह स्वयं उन्हें दिल्ली लेकर जाएंगे और नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कराएंगे।

इस दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि वह और उनकी पत्नी दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि आमने-सामने बैठकर बातचीत करना अधिक बेहतर रहेगा। बातचीत के दौरान भंडारी दंपती भावुक नजर आए।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को बताया सैनिकों के साथ धोखा, उत्तराखंड के योगदान को सराहा

यह भी पढ़ें- 'पैनिक फैलाना बंद करो', ईरान युद्ध के बीच राहुल गांधी ने दी 'आर्थिक सुनामी' की चेतावनी तो बीजेपी ने किया पलटवार