Move to Jagran APP

पं. दीन दयाल उपाध्याय को किया याद

जनसंघ के संस्थापक पं दीन दयाल के जन्म दिन पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने गढ़वाल मंडल में अलग अलग स्थानों पर उनको याद किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:05 AM (IST)
पं. दीन दयाल उपाध्याय को किया याद
पं. दीन दयाल उपाध्याय को किया याद

जागरण टीम, गढ़वाल: जनसंघ के संस्थापक पं दीन दयाल के जन्म दिन पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने गढ़वाल भर में कार्य क्रम आयोजित कर पौधा रोपण किया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकत्र्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

loksabha election banner

पौड़ी में पार्टी कार्यालय में जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा राज रावत सहित कई अन्य कार्यकत्र्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पौड़ी क्रान्ति किशोर नेगी, राजकुमार पोरी, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद थे। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में दीनदयाल पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। कोठियालसैंण में भाजपाइयों ने औषधीय पादपों का रोपण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सत्येंद्र असवाल, विक्रम बत्र्वाल, विनोद कनवासी, ईश्वर झिक्वांण, पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी मौजूद थे। दूसरी ओर सिमली, जोशीमठ में भी भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को पंडित दीनदयाल के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पोखरी में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की। कार्यक्रम में गजपाल सिंह बत्र्वाल, सांसद प्रतिनिधि मातवर सिंह रावत, महामंत्री भरत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

नई टिहरी में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने विनोद रतूड़ी ने बताया कि जिले के 23 मंडलों में उनके जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, खेम सिंह चौहान, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, बेबी असवाल, शीशराम थपलियाल, प्रताप राणा, गोपीराम चमोली मौजूद थे।

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल व 11 मंडलों में कार्यकत्र्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण किया। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, जखोली मंडल में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह की उपस्थिति में कार्यक्रम किया। इसके साथ ही सिद्धसौड़ में ओपी बहुगुणा, विक्रम कंडारी, सतेराखाल में गंभीर सिंह बिष्ट, तिलवाड़ा में अनूप सेमवाल, रुद्रप्रयाग ग्रामीण में सुरेंद्र प्रसाद जोशी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। कोटद्वार में भारतीय जनता पार्टी के दुगड्डा मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर उन्हें पर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अनिता गौड़, इंद्रमोहन डोबरियाल, सतीश बौठियाल, प्रेम सिंह रावत, अनूप गुप्ता व शंभू प्रसाद जखमोला आदि मौजूद रहे। श्रीनगर गढ़वाल में जनसंघ के संस्थापक स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर खिर्सू और श्रीनगर में कार्यक्रम आयोजित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर विनय घिल्डियाल, मानव बिष्ट, पंकज सती, रेखा रावत, मीना असवाल, गुड्डी देवी, अनुग्रह आदि भी उपस्थित थे। खिर्सू में प्रदेश सरकार के सिचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, पार्टी के खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.