पौड़ी में बनेगी आरक्षण के खिलाफ आंदोलन की रणनीति
संवाद सहयोगी पौड़ी मंडल मुख्यालय में पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय हो
संवाद सहयोगी, पौड़ी: मंडल मुख्यालय में पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय होगी। इसके लिए ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन दिसंबर माह में पौड़ी में महापंचायत आयोजित करने जा रहा है।
बुधवार को ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने बैठक आयोजित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में और अधिक मुखर होकर आवाज उठाई जाएगी। संगठन के संयोजक सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था समाप्त किए जाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से भी संपर्क किया जाएगा। जिससे कि इस आंदोलन में सबकी भूमिका सुनिश्चित की जा सके। जनपद स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी। पोखरियाल ने बताया कि दिसंबर में मंडल मुख्यालय में एक महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी जनपदों के सदस्यों के साथ ही आम लोगो को भी बुलाया जाएगा। महापंचायत में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।