पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों का किया विरोध
पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर साइकिल यात्रा निकालकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर साइकिल यात्रा निकालकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जल्द बढ़ाए गए दामों को वापस नहीं लेने पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान से साइकिल यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए लॉकडाउन में लोगों को आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है। जनता के हित को देखते हुए सरकार को जल्द पेट्रोल व डीजल के दामों को घटाना चाहिए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिला महासचिव अनिल रतूड़ी सुधांशु नेगी, नरेश कोटनाला, सूरज प्रसाद कांति, शुभम शर्मा, सूर्यमणि, सौरभ पांडेय, राजा आर्य, मनोज मिश्रा, जावेद मौजूद रहे।