आक्रोशित लोगों ने पाक का पुतला फूंका
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में हुई घटना से शहर में
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में हुई घटना से शहर में आक्रोश है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और जय हो छात्र संगठन ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए उसके खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। विश्वविद्यालय छात्रों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। गंगा आरती समिति ने भी शारदा स्नान घाट पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। श्रीनगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। चौंखाल गांव में भी पाकिस्तान के खिलाफ जनआक्रोश उबाल पर था। गांव की चौंरी में केपी उनियाल के नेतृत्व में गिरधारी लाल, संपदा देवी आदि ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। जय हो छात्र संगठन के प्रदेश प्रभारी शिवकांत कंडारी, गढ़वाल प्रभारी पुष्पेंद्र पंवार, अमित प्रदाली, आयुष मियां के नेतृत्व में विवि छात्रों ने बिड़ला परिसर से गेट तक जुलूस निकालकर पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग भारत सरकार से भी की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंकुर रावत, ऋतांशु कंडारी के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने भी बिड़ला परिसर गेट पर पाक का पुतला फूंककर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की। श्रीनगर के शारदा स्नान घाट पर गंगा आरती समिति द्वारा जूतों की माला पहनाए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी ने कहा कि पाकिस्तान को समूल नष्ट किया जाए। गढ़वाल विवि के मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. विद्या ¨सह चौहान, रंगकर्मी विमल बहुगुणा, डॉ. अर¨वद दरमोड़ा, धीरेंद्र भंडारी, विजय भट्ट, दर्शन भंडारी, यशोदा खंडूड़ी, नीता कोठियाल, बसंती गैरोला आदि ने भी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।