प्रो. बडोनी बने पौड़ी परिसर के मुख्य चुनाव अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव के लिए चुनाव अधि
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 05:43 PM (IST)
पौड़ी : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त कर लिए हैं। परिसर प्रशासन का कहना है कि जल्द छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर निदेशक प्रो. आर.एस नेगी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रो. पी.पी बडोनी को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी प्रो. यूसी गैरोला को दी गई है। प्रो. नेगी ने बताया कि जल्द ही छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि तीन सितंबर को ही परिसर में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। परिसर में करीब 1500 मतदाता हैं। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें