Move to Jagran APP

पदयात्रा कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार: अनुग्रह

संवाद सहयोगी कोटद्वार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सर

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 07:05 PM (IST)
पदयात्रा कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार: अनुग्रह
पदयात्रा कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार: अनुग्रह

संवाद सहयोगी, कोटद्वार

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का संपूर्ण कार्यकाल निराशाजनक रहा है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर पदयात्रा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। देश की आम जनता अब भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है।

शुक्रवार को कोटद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा जनता के बीच में गई थी, वे मुद्दे वर्तमान में गायब हो गए हैं। भाजपा सरकार चलाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। अब केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए महात्मा गांधी की जयंती मनाने का ढोंग रच रही है। कहा कि कांग्रेस देशभर में सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेगी। वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, जिससे युवाओं में निराशा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी, पूर्व राज्यमंत्री जगमोहन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष, डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट व हेमचंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.