शौचालयविहीन परिवारों की सूची तैयार करें
कोटद्वार: ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिगवाड़ गांव की बैठक में शौचालय विहीन परिव
कोटद्वार: ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिगवाड़ गांव की बैठक में शौचालय विहीन परिवारों की सूची तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम स्वराज योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रत्येक योजना पोर्टल पर अपलोड होनी है। जन्म-मृत्यु के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जहां जिसकी जन्म-मृत्यु होगी, वहीं पर उसका पंजीकरण किया जाएगा। बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की फेसबुक प्रोफाइल बनाई जानी है। साथ ही विकासखंड में आधार कार्ड बनाने के लिए केंद्र खोला गया है। बताया कि चार नवंबर को विकासखंड मुख्यालय पर दिव्यांग शिविर भी आयोजित किया जाएगा। सहायक खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह गठन के बारे में बताया।
खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज ने पॉली हाउस, मौन पालन व मशरूम उत्पादन आदि की जानकारी दी। कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, उप प्रधान लक्ष्मी देवी, सोना देवी, तीरथ सिंह, अर्जुन पंवार व प्रवीन भंडारी आदि मौजूद रहे।(जासं)