Move to Jagran APP

शहर के बीच कूड़ा निस्तारण पर भड़के, जाम लगाया

संवाद सहयोगी, पौड़ी: जिला मुख्यालय में कूड़ा शहर के बीच निस्तारित किए जाने को लेकर शहर

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 11:24 PM (IST)
शहर के बीच कूड़ा निस्तारण पर भड़के, जाम लगाया
शहर के बीच कूड़ा निस्तारण पर भड़के, जाम लगाया

संवाद सहयोगी, पौड़ी: जिला मुख्यालय में कूड़ा शहर के बीच निस्तारित किए जाने को लेकर शहरवासियों में आक्रोश है। शहरवासियों ने कूड़ा शहर से दूर निस्तारित किए जाने की मांग को लेकर पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। उनका कहना है कि शहर के बीच कूड़ा निस्तारित किए जाने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आवारा जानवरों और पक्षियों के लिए भी कूड़ा जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण को लेकर पालिका, स्थानीय और जिला प्रशासन से लेकर विधायक, मंत्री व मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस दौरान एसडीएम सदर और कोतवाल ने डीएम से वार्ता कराए जाने का भरोसा दिया, जिस पर जाम खोला गया। जिलाधिकारी ने वार्ता में दो माह का समय मांगा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए न्यायालय की शरण में जाने की बात कही।

loksabha election banner

शनिवार को पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग चोपड़ा के समीप शहरवासियों ने राजमार्ग पर सुबह लगभग 11 बजे जाम लगा दिया। इस दौरान शहरवासियों ने नगर पालिका, स्थानीय और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम सदर एसएस राणा, कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी व तहसीलदार पौड़ी एचएम खंडूड़ी ने प्रदर्शनकारियों से जाम खोलने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने किसी ठोस समाधान की मांग पर अड़े रहे। इस पर एसडीएम सदर ने प्रदर्शनकारियों को डीएम पौड़ी से वार्ता का भरोसा दिलाया, जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम सुशील कुमार से मिला। इस मौके पर सतेंद्र रावत, मोंटी बहुगुणा, युद्धवीर ¨सह रावत और नमन चंदोला ने कहा कि जिला मुख्यालय पौड़ी का कूड़ा शहर के बीचोंबीच निस्तारित किया जा रहा है। शहर का सारा कूड़ा चोपड़ा गदेरे में डंप किया जा रहा है, जिससे एमआई रोड मोहल्ला, अपर चोपड़ा, लोअर चोपड़ा, न्यू विकास कालोनी, तिमली सहित अन्य क्षेत्रों के लोग कूड़े से आ रही दुर्गंध से परेशान हैं। यह कूड़ा बीमारियों को न्यौता दे रहा है। कहा कि आवारा जानवर व पक्षी कूड़ा खा रहे हैं, जिससे उनका जीवन भी खतरे में आ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पालिका, स्थानीय व जिला प्रशासन से लेकर विधायक, मंत्री व मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने दो माह के भीतर कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान का भरोसा दिया, लेकिन शहरवासियों ने उसे नकार दिया। कहा कि अब न्यायालय के माध्यम से ही कूड़ा निस्तारण की लड़ाई लड़ी जाएगी। राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली के छात्र-छात्राओं ने भी राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गजेंद्र ¨सह, राहुल उनियाल, जितेंद्र जुगरान, एसपी बहुगुणा, सुरेश उनियाल, भक्ति शाह, अनीता रावत, रेखा ममगाई, सुमनलता ध्यानी, सविता देवी, रंजना देवी आदि मौजूद थे। एसएसपी की राह भी रोकी

शहर के बीच कूड़ा निस्तारण को लेकर शहरवासियों ने पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर जाम लगाया। इस दौरान एसएसपी जेआर जोशी श्रीनगर में शू¨टग प्रतियोगिता का शुभारंभ कर लौट रहे थे। शहरवासियों ने उनका रास्ता रोका। एसएसपी जोशी ने प्रदर्शनकारियों को जिला प्रशासन से वार्ता कर समस्या का ठोस समाधान किए जाने का भरोसा दिया, जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को जाने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.