25 तक आयकर विवरण जमा कराना अनिवार्य
श्रीनगर गढ़वाल पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को अपना आयकर विवरण आगामी 25 फरवरी
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 11:01 PM (IST)
श्रीनगर गढ़वाल: पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को अपना आयकर विवरण आगामी 25 फरवरी तक उप कोषागार श्रीनगर में जमा करवाना अनिवार्य है। वरना उन्हें फरवरी की पेंशन दी जानी संभव नहीं होगी। उप कोषाधिकारी रामस्वरूप ने कहा कि जो पेंशनर आयकरदाता की श्रेणी में हैं। उन्हें ही अपना आयकर विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पहले यह तिथि 20 फरवरी निश्चित थी। लेकिन, पेंशनरों की सुविधा के लिए यह अंतिम रूप से 25 फरवरी तक बढ़ाई गई है।(जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें