विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक अनुपम नेगी की मौत

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:28 PM (IST)

पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के पास एक पिकअप और स्कूटी की टक्कर में 25 वर्षीय अनुपम नेगी की मौत हो गई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पौड़ी। पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25 वर्ष), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, हाल निवासी सर्किट हाउस पौड़ी, मूल निवासी ग्राम बैंज्वाड़ी के रूप में हुई है।

युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने घटना कि पुष्टि की है।