Move to Jagran APP

पौड़ी महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष का विवाद थमा

महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर हुए विवाद का पार्टी हाई कमान ने पटाक्षेप कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 03:43 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 03:43 PM (IST)
पौड़ी महिला कांग्रेस नगर  अध्यक्ष का विवाद थमा
पौड़ी महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष का विवाद थमा

संवाद सहयोगी, पौड़ी: महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर हुए विवाद का पार्टी हाई कमान ने पटाक्षेप कर दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का दावा कर रही दोनों महिला नेत्रियों को पदमुक्त कर दिया है। सरिता आर्य का कहना है कि वह पौड़ी पहुंच कर कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद इस पद पर दोबारा नियुक्ति की जाएगी।

loksabha election banner

पौड़ी शहर में महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। नगर अध्यक्ष पद पर यहां कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई थी। एक धड़ा नीलम रावत को तो एक धड़ा अनीता रावत को महिला कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बता रहा था। दोनों धड़ों ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र भी मीडिया को दिए थे। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने महिला नगर अध्यक्ष पद पर विवाद को पार्टी के नुकसानदायक बताया था। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि विवाद से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। गुरुवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने फोन पर मीडिया कर्मियों को बताया कि अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का दावा कर रही दोनों महिला नेत्रियों को पद कर दिया गया है। अभी महिला जिलाध्यक्ष ही नगर अध्यक्ष का कार्य देखेंगी। सरिता आर्य ने कहा कि वह जल्द ही पौड़ी पहुंच कर इस संबंध में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर नई नियुक्ति करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से नगर अध्यक्ष पद पर चल रहा विवाद फिलहाल थम गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.