Move to Jagran APP

पर्यटन के क्षेत्र में चमक बिखेरने को तैयार हो रहा पौड़ी

पौड़ी शहर व आस-पास का क्षेत्र जल्द ही पर्यटन क्षेत्र में अपनी चमक बिखेरेगा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढाए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ कार्य पूर्ण होने को हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:05 AM (IST)
पर्यटन के क्षेत्र में चमक बिखेरने को तैयार हो रहा पौड़ी
पर्यटन के क्षेत्र में चमक बिखेरने को तैयार हो रहा पौड़ी

राजीव खत्री, पौड़ी

loksabha election banner

पौड़ी शहर व आस-पास का क्षेत्र जल्द ही पर्यटन क्षेत्र में अपनी चमक बिखेरेगा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढाए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कुछ कार्य पूर्ण होने को हैं। जल्द ही पौड़ी शहर व आस-पास का क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा।

पौड़ी शहर देश के खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार है। यहां चारों ओर बेहद खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा हुआ है। बावजूद इसके पौड़ी शहर पर्यटन मानचित्र पर अभी तक अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाया है। पौड़ी शहर व आस-पास के क्षेत्रों में नदियां, प्राकृतिक झरने, खूबसूरत घाटियां, पहाड़ मौजूद हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बस आवश्यकता है तो पर्यटन के इन संसधानों का बेहतर उपयोग कर पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाना। जिसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। जिला प्रशासन के प्रयास सफल हुए तो जल्द ही पौड़ी शहर व आस-पास का क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में अपनी चमक बिखेरते हुए दिखाई देगा। पौड़ी शहर में बर्ड वाचिग, साइकिलिग, मानसून मैराथन जैसे आयोजन टूरिज्म कैंलेंडर में अंकित होंगे।

पर्यटन को बढाने के लिए हो रहे कार्य-जनपद मुख्यालय से करीब 25 किमी की दूरी पर ल्वाली घाटी में मल्टी लेवल पाउंड पर आधारित झील बन रही है। जिसका निर्माण कार्य इस दिसंबर तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके बनने से यहां पर्यटन को बढावा मिलेगा। यह झील लच्छीवाला देहरादून की तर्ज पर बनाई जा रही है। -मंडल मुख्यालय पौड़ी में स्थित कंडोलिया पार्क का सौर्दयीकरण कार्य अंतिम चरण में है। पहाड़ी शैली से बन रहे इस पार्क में पर्यटकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

-खिर्सू में बना होम स्टे बासा पहले से ही पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। जनपद के अन्य स्थानों पर भी बेहद खूबसूरत होम स्टे बनाए जा रहे हैं।

- पौड़ी शहर की माल रोड को भव्य बनाए जाने के लिए ब्ल्यू प्रिट तैयार किया गया है। जिसके तहत कमिश्नर आवास व कार्यालय से लगी सड़क पर स्थित पार्क का सौर्दयीकरण किया जाएगा। यहां से हिमालय का दीदार होता है। सड़क किनारे की दीवार पर गढ़वाल की संस्कृति से संबंधित भित्ति चित्रों को उकेरा जाएगा।

- नवंबर माह में जनपद के सतुपली में एडवेंचर एक्टिविटी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पैराग्लाइडिग,पैरामोटर आदि साहसिक खेल होंगे। जिसमें देश भर के 100 से अधिक पैराग्लाइडर प्रतिभाग करेंगे।

- सतपुली क्षेत्र में क्याकिग और एंगलिग भी शुरू की जा रही है।

- जनपद में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने के लिए करीब 10 से 15 करोड़ के विकास कार्य किए जा रहे हैं। जनपद में सामुदायिक सहभागिता पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धीराज सिंह गब्र्याल, जिलाधिकारी पौड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.