विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गढ़वाल रेजिमेंट के स्वर्णिम इतिहास में जुड़ा एक और अध्याय, कमांडेंट ने बताया समर्पण का प्रमाण

Published: Wed, 08 Oct 2025 03:53 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में आयोजित संयुक्त आर्मी कमांडर सम्मेलन में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ हरित और सतत स्टेशन ...और पढ़ें

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनाेद सिंह नेगी: जागरण
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनाेद सिंह नेगी: जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में संयुक्त आर्मी कमांडर सम्मेलन में रेजिमेंट सेंटर को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ, हरित और सतत स्टेशन आफ द इयर का प्रथम पुस्कार
  2. चीफ आफ द आर्मी स्टाफ जनरल हेमंत द्विवेदी से कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी व सेंटर सूबेदार मेजर नंदकिशोर ने ग्रहण किया पुरस्कार

अनुज खंडेलवाल, लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के स्वर्णिम इतिहास में मंगलवार को एक अध्याय और जुड़ गया। दिल्ली में आयोजित संयुक्त आर्मी कमांडर सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ, हरित और सतत स्टेशन आफ द इयर-2025 का प्रथम पुस्कार गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन को दिया गया।

सेंटर को यह पुरस्कार देश के 5,000 से कम आबादी वाले मिलिट्री स्टेशनों की श्रेणी में दिया गया। सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी से यह पुरस्कार कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी व सेंटर सूबेदार मेजर नंदकिशोर ने ग्रहण किया।

देशभर में 5,000 तक आबादी वाले वर्ग के मिलिट्री स्टेशनों की इस प्रतियोगिता के लिए दो सितंबर 2025 को सेना मुख्यालय दिल्ली में गढ़वाल रेजिमेंट के डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही की ओर से प्रस्तुतीकरण दिया गया था। इसके बाद तीन दिवसीय निरीक्षण के लिए सेना मुख्यालय की टीम 15 सितंबर को लैंसडौन पहु़ंची।

टीम ने यहां गढ़वाल रेजिमेंट की ओर से प्रतियोगिता के मानकों पर किए जा रहे कार्यों का स्थालीय निरीक्षण किया। इससे पूर्व, वर्ष 2024 में लैंसडौन मिलिट्री स्टेशन ने सेंट्रल कमांड लखनऊ के स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ, हरित और सतत विकास प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

इसके बाद लैंसडौन मिलिट्री स्टेशन का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में हुआ था। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर वर्ष 2008 में इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुका है।

सेनाध्यक्ष ने की सराहना

सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि लैंसडौन मिलिट्री स्टेशन ने वर्ष 2025-26 में पर्यवरण संरक्षण की दिशा में अनुसरणीय कार्य किया है। इस कार्य को बेहतर ढंग से करने और स्टेशन के नागरिकों की कर्तव्यनिष्ठा, कार्य दक्षता व लगन की वे प्रशंसा करते हैं। इस उपलब्धि के लिए लैंसडौन मिलिट्री स्टेशन को वर्ष 2025 में श्रेणी तीन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ, हरित और सतत स्टेशन आफ द इयर का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले मिलिट्री स्टेशन

  • 5,000 तक आबादी श्रेणी
  • लैंसडौन मिलिट्री स्टेशन : प्रथम
  • गंगटोक मिलिट्री स्टेशन : द्वितीय
  • पांच से दस हजार आबादी श्रेणी
  • अहमदाबाद मिलिट्री स्टेशन : प्रथम
  • श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन : द्वितीय
  • 10 हजार से ऊपर आबादी श्रेणी
  • बठिंडा मिलिट्री स्टेशन : प्रथम
  • महू मिलिट्री स्टेशन : द्वितीय

गढ़वाल रेजिमेंट स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण व कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह पुरस्कार इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह सफलता हमें भविष्य में सतत विकास की दिशा में श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

-कमांडेंट विनोद सिंह नेगी, ब्रिगेडियर, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडौन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।