Move to Jagran APP

हर बूथ स्तर पर पार्टी कार्यक्रम सफल बनाएं

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और दायित्वधारियों की श्रीनगर में बैठक ली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:16 AM (IST)
हर बूथ स्तर पर पार्टी कार्यक्रम सफल बनाएं
हर बूथ स्तर पर पार्टी कार्यक्रम सफल बनाएं

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल:

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और दायित्वधारियों की श्रीनगर में बैठक में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से किए जाने वाले विकास कार्यों के साथ ही मोदी सरकार की विशिष्ट उपलब्धियों को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाना पार्टी के हर कार्यकर्ता पहला कर्तव्य भी है।

प्रदेश महामंत्री संगठन ने लॉकडाउन की अवधि और उसके बाद भी कोविड-19 को लेकर आम जरूरतमंदों तक पार्टी की ओर से राशन पहुंचाने, जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था, पर्यावरण दिवस और योग दिवस के कार्यक्रमों के बारे में भी पार्टी कार्यकर्ताओं से विस्तार से जानकारियां लीं। बैठक की संयोजक और भाजपा की प्रदेश मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से किए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों की बदौलत आम जनता भी मोदी सरकार और त्रिवेंद्र सरकार की समर्थक है। भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने पार्टी संगठन के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने कार्यकर्ताओं की ओर से अजय कुमार और मधु भट्ट को स्मृति चिन्ह भेंट किए। जिला महामंत्री जगतकिशोर बड़थ्वाल ने बैठक का संचालन किया। पार्टी के जिला मंत्री जितेंद्र रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, पाबौं मंडल अध्यक्ष दीपक रावत, पौड़ी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, थलीसैंण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, नगर महामंत्री मानव बिष्ट, विनय घिल्डियाल के साथ ही पार्टी के अन्य जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य और दायित्वधारी भी बैठक में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.