सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
पौड़ी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। इसके लिए प्रशासन ने नोड
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 05:39 PM (IST)
पौड़ी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। इसके लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नामित किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री करने से पूर्व प्रत्याशी या उसके समर्थकों को प्रमाणीकरण कराना होगा। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके त्रिपाठी को नोडल अधिकारी व बद्री चंद नेगी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार से होने वाला व्यय संबंधित उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय में शामिल होगा। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें