विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में अग्निवीरों के बीच पहुंचे एनएसए और सीडीएस, करेंगे संवाद

Published: Sun, 20 Sep 2026 09:45 AM (IST)

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने उत्तराखंड में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस ने अग्निवीरों से संवाद किया

  2. युद्ध स्मारक पर बलिदानी सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित किए

  3. गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की

संवाद सहयोगी, लैंसडौन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि रविवार को अग्निवीरों से संवाद करेंगे।

अग्निवीरों से संवाद से पूर्व दोनों शीर्ष अधिकारी सेना के युद्ध स्मारक में पहुंचे और बलिदानी सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अग्निवीरों से संवाद के उपरांत वे पूर्व सैनिकों से भी मिलेंगे। गढ़वाल राइफल्स के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सैनिकों के बीच पहुंच उनसे संवाद करेंगे।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।