आज उत्तराखंड के लैंसडौन पहुंचेंगे एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस, सख्त निगरानी... चप्पे-चप्पे पर नजर
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि शनिवार दोपहर लैंसडौन पहुंचेंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, लैंसडौन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि शनिवार दोपहर के बाद लैंसडौन पहुंचेंगे। देश के दोनों शीर्षस्थ अधिकारियों के आगमन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा लैंसडौन पहुंच चुके हैं। वे कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों को लेकर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। कुछ देर में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के भी लैंसडौन पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एक साथ पहुंच रहे एनएसए अजित डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि, ये दौरा है खास
हेलीकॉप्टर से लैंसडौन पहुंचेंगे दोनों अधिकारी
मौसम साफ होने के कारण यह तय है कि दोनों अधिकारी हेलीकॉप्टर से लैंसडौन पहुंचेंगे। हालांकि, मौसम बिगड़ने की स्थिति में हेलीकॉप्टर को कोटद्वार में सेना के विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह कैंप में उतारा जा सकता है। यहां से दोनों अधिकारी कार से लैंसडौन के लिए रवाना होंगे।
दोनों अधिकारियों के दौरे को अंतिम रूप देने के लिए करीब 10.30 बजे लैंसडौन और कोटद्वार में पुलिस ब्रीफिंग हो सकती है। ब्रीफिंग के तत्काल बाद पुलिस मोर्चा संभाल लेगी। लैंसडौन में सेना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों अधिकारियों का कार्यक्रम सैन्य क्षेत्र के भीतर है। ऐसे में आमजन को अधिकारियों से मिलने का मौका नहीं मिल।पाएगा।
