Move to Jagran APP

बाढ़ सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर महापौर नाराज

संवाद सहयोगी कोटद्वार महापौर हेमलता नेगी ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौर

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 04:23 PM (IST)
बाढ़ सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर महापौर नाराज
बाढ़ सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर महापौर नाराज

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: महापौर हेमलता नेगी ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।

loksabha election banner

महापौर ने वार्डों का निरीक्षण करते हुए कहा कि नगर निगम का अधिकांश भाग नदियों व गदेरों से घिरा हुआ है। बरसात के समय निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों, खेतों व बगीचों में पानी भर जाता है। साथ ही किसानों की भूमि भी बरसाती पानी के बहाव में बह जाती है। कहा कि विगत वर्ष भी बारिश के कारण लोगों का नुकसान हुआ था, लेकिन अभी तक उक्त क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के लिए कोई इंतजाज नहीं किए गए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

कहा कि निगम प्रशासन अपने स्तर पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों को कराने का प्रयास कर रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार से भी इन कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि दिए जाने की मांग की जा चुकी है। उन्होंने बरसात से पहले ही बाढ़ सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.