Move to Jagran APP

महिला सुरक्षा कानूनों को सशक्त रूप से क्रियान्वित करने की जरूरत : प्रो. हिमांशु

भारत में महिला हिसा के स्वरूप और समाधान विषय को लेकर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:39 PM (IST)
महिला सुरक्षा कानूनों को सशक्त रूप से क्रियान्वित करने की जरूरत : प्रो. हिमांशु
महिला सुरक्षा कानूनों को सशक्त रूप से क्रियान्वित करने की जरूरत : प्रो. हिमांशु

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: भारत में महिला हिसा के स्वरूप और समाधान विषय को लेकर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता प्रो. हिमांशु बौड़ाई ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर बने कानूनों को प्रभावी और सशक्त रूप से क्रियान्वित किए जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के प्रति हिसा की वारदातों में लगातार में बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रो. हिमांशु ने कहा कि शारीरिक हिसा के साथ-साथ महिलाओं को मानसिक हिसा भी दी जाती है। जिनका महिला के व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कोई भी वर्ग अथवा समुदाय हिसा का शिकार होता है हमें उस पर बात करनी चाहिए। प्रो. हिमांशु ने कहा कि महिलाओं को केवल मां अथवा बहन बुलाने से या उनकी पूजा करने से ही स्थिति नहीं बदलेगी। हकीकत में उनके अस्तित्व और गरिमा के साथ उन्हें स्वीकार करने की जरूरत है।

loksabha election banner

राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. रामानंद गैरोला ने कहा कि महिला के प्रति हिसा की घटना केवल भारत की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए बढ़ती समस्या है। आज भी महिलाओं की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। प्रो. आरएन गैरोला ने कहा कि महिलाओं से सम्बन्धित हिसा का स्वरूप भी बदल रहा है। बालिकाओं से लेकर महिला मजदूरों, घरेलू महिलाओं, विधवाओं, बूढ़ी माताओं सभी को महिला हिसा का शिकार होना पड़ रहा है। राजनीति विज्ञान विभाग की फैकल्टी डॉ. राकेश नेगी ने कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था में नारी ने बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं जहां एक ओर उसे देवी कहा जाता है वहीं दूसरी ओर उसे प्रताड़ना का भी शिकार होना पड़ता है। समाज में मानवीय शिक्षा का अभाव है। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि महिला हिसा को रोकने को लेकर बनाए गए कानूनी प्रावधानों को और अधिक सक्षम बनाने की जरूरत है। महिला सुरक्षा क्षेत्र में शोध कार्यों को और आगे बढ़ाया जाए। शोध छात्र सागर जोशी ने परिचर्चा का संचालन किया। अखिलेश, लक्ष्मण प्रसाद, शेखर नेगी ने भी परिचर्चा में विचार व्यक्त किए। फोटो - 18 एस.आर.आई.-1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.