Move to Jagran APP

घर पर पढ़ी नमाज, फोन पर दी बधाई

गढ़वाल लॉकडाउन के बीच ईद-उल-फितर का पर्व मंडल के विभिन्न जनपदों में सादगी के साथ मनाया गया। रोजेदारों ने अपने घरों पर ही नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:40 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:07 AM (IST)
घर पर पढ़ी नमाज, फोन पर दी बधाई
घर पर पढ़ी नमाज, फोन पर दी बधाई

जागरण टीम, गढ़वाल : लॉकडाउन के बीच ईद-उल-फितर का पर्व मंडल के विभिन्न जनपदों में सादगी के साथ मनाया गया। रोजेदारों ने अपने घरों पर ही नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। शारीरिक दूरी का पालन कर पांच लोगों ने ही मस्जिद में नमाज पढ़ी।

loksabha election banner

कोटद्वार : कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नियमों का ध्यान रखते हुए अपने परिवार के साथ घरों में ही नमाज अदा की। कोटद्वार क्षेत्र की आठ मस्जिदों में केवल पांच-पांच लोगों को ही नमाज अदा करने की इजाजत थी। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना बदरूल इस्लाम ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए उन्होंने एक सप्ताह पूर्व ही मुस्लिम समाज के लोगों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी थी। देश व समाज को बचाने के लिए लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाने के बजाय मोबाइल फोन से मुबारकबाद दी। संकट की इस घड़ी में अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में अच्छे पकवान बनाने के बजाय गरीब व असहाय लोगों की मदद की।

श्रीनगर गढ़वाल : सोमवार को श्रीनगर गढ़वाल में नमाजियों ने ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ने के साथ ही देश और समाज की खुशहाली की दुआ भी मांगी। लॉकडाउन के कारण शहर की जामा मस्जिद में अपने दो अन्य साथियों के साथ मस्जिद इमाम हाफिज राकिब ने नमाज पढ़ी। ईद को लेकर मुस्लिम महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह भी देखा गया। हाथों में मेहंदी लगाने के साथ ही मुस्लिम महिलाओं ने पूरे श्रृंगार के साथ सेवईं और खीर का स्वाद लेते हुए परिवार में ही एक-दूसरे को ईद मुबारकबाद भी दी। श्रीनगर गढ़वाल की जामा मस्जिद के सदर हाजी हवीब अहमद के साथ ही परवेज अहमद, गुल मोहम्मद, जामिन अंसारी, डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. कमाल अहमद के साथ ही अन्य कई प्रतिष्ठित मुस्लिम परिवारों के घर पर ही ईद की धूम रही।

पौड़ी : शहर क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा करते हुए कोरोना वायरस को खत्म करने की दुआ मांगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी लोवर बाजार ने मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों से ईद का पर्व घर पर ही मनाने की अपील की थी।

नई टिहरी : टिहरी में लॉकडाउन व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पांच लोगों ने मस्जिद में और अन्य ने घरों पर परिवार के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। इससे पूर्व समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के पूर्व सदर मुशर्रफ अली के आह्वान पर इस बार की ईद सादगी से मनाने का संकल्प लिया।

गोपेश्वर : चमोली जिले में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा की। इस दौरान शारीरिक दूरी व अन्य नियमों का पालन किया गया।

रुद्रप्रयाग : जिला मुख्यालय समेत कई स्थानों पर ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम खां ने देश में फैली कोरोना बीमारी को जड़ से समाप्त करने की दुआ मांगी। बताया कि ईद की नमाज अपने-अपने घरों में पढ़ी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.